27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र, राज्यपाल की मंजूरी
Oplus_131072
सूर्या संदेश
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का वर्ष 2026 का तीसरा सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा। राज्यपाल ने सत्र आहूत करने की स्वीकृति दे दी है। मंगलवार सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचम विधानसभा का तृतीय सत्र चमोली जिले के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है।

