लालढांग में हेमा नेगी ने 10 लाख रुपये की लागत से शुरू की मसाला यूनिट

0
IMG-20261017-WA0070

रीप परियोजना से मिली 6 लाख रुपये की सब्सिडी, हर महीने 60 हजार रुपये का कारोबार

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। लालढांग क्षेत्र में आशा ग्राम संगठन की अध्यक्ष हेमा नेगी ने दिसंबर 2025 में 10 लाख रुपये की लागत से मसाला यूनिट शुरू की। इस यूनिट से हर महीने करीब 60 हजार रुपये का कारोबार किया जा रहा है।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में हेमा नेगी को यूनिट लगाने के लिए रीप परियोजना के तहत 6 लाख रुपये की सब्सिडी मिली। इसके अलावा 3 लाख रुपये का ऋण लिया गया, जबकि 1 लाख रुपये की राशि उन्होंने खुद लगाई।


इस यूनिट के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हेमा नेगी ने इस पहल में सहयोग के लिए राज्य सरकार और रीप परियोजना का आभार जताया है।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्य संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *