त्योहारों की आहट, सत्यापन की पहल

0
IMG-20261018-WA0012(1)

सूर्या संदेश
  श्यामपुर/लालढांग। त्योहारों के मद्देनजर श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों के सत्यापन की जांच की। साथ ही मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया।


एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों की पहचान सुनिश्चित करें। मकान किराये पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति की जानकारी और सत्यापन पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में उसकी पहचान करने में परेशानी न हो।


श्यामपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *