कांगड़ी में हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चला एनएचएआई का बुलडोजर
चंडीघाट पुल से कांगड़ी तक हटाए कब्जे, चिड़ियापुर बॉर्डर तक पहुंचेगा अभियान
सूर्या संदेश,
श्यामपुर/लालढांग । हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर चंडीघाट पुल से कांगड़ी तक हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण को एनएचएआई ने गुरुवार को हटा दिया। जेसीबी मशीन की मदद से नालों के ऊपर और सड़क के दोनों ओर किए गए अनधिकृत कब्जों को हटाया गया। अब अभियान चिड़ियापुर बॉर्डर तक चलाया जाएगा।
एनएचएआई के स्थलीय अभियंता विनोद उनियाल ने बताया कि आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर यह कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही दूसरे राज्य से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वतः संज्ञान लेकर दिए गए आदेश के अनुपालन में भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान श्यामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस अधिकारी दरमियांन सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान विरोध या शांति व्यवस्था बिगड़ने जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई। हाईवे निर्माण कार्यदायी संस्था के राइजिंग मैनेजर प्रमोद मलिक भी मौके पर मौजूद रहे।
📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/
