राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर में स्वास्थ्य शिविर, 110 छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सूर्या संदेश,
श्यामपुर/लालढांग। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की देखभाल और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
डिवाइन हॉस्पिटल एंड हॉलिस्टिक हेल्थ विलेज, श्यामपुर की ओर से आयोजित शिविर में करीब 110 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं।

शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र लाल और डॉ. श्वेता खंडूरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों के अनुसार, विद्यार्थियों में शारीरिक कमजोरी, आंखों और दांतों से संबंधित समस्याओं के साथ ही हीमोग्लोबिन संबंधी परेशानियां प्रमुख रूप से सामने आईं।

शिविर के आयोजन में डॉ. दीपांशु और डॉ. चेतन का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त विद्यालय की छात्राओं, डिवाइन कॉलेज के इंटर्न छात्र-छात्राओं तथा व्यवस्था प्रबंधक रमेश ने भी शिविर के सफल आयोजन में सराहनीय योगदान दिया।
📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/
