कुंभ से पहले घाटों की सफाई में जुटे सैकड़ों लोग, 10 टन कूड़ा उठाया

0
IMG-20261025-WA0084

सूर्या संदेश

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर प्रेमनगर आश्रम के घाट और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। आश्रम के अनुयायियों और साधु-संतों समेत कई सौ लोगों ने श्रमदान कर करीब 10 टन गीला और सूखा कूड़ा एकत्र किया। कूड़े को निस्तारण के लिए भेजा गया।


मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घाटों पर कूड़ा न फैलाने और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।


प्रेमनगर आश्रम के महाप्रबंधक महात्मा सौम्यानंद ने कहा कि गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। नियमित सफाई और जनसहभागिता से ही स्वच्छ हरिद्वार का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभियान में अनुज रावत, शंकर लाल शर्मा, मोतीलाल और नरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *