बिशनपुर पुरानी कुंडी में सड़क निर्माण शुरू, प्राथमिक स्कूल खुलवाने का भी दिया आश्वासन

0
yatishwaranand-welcome-ceremony.jpg

Oplus_131072

सूर्या संदेश,
हरिद्वार। बिशनपुर पुरानी कुंडी में रानीमाजरा मुख्य मार्ग से गांव तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव में प्राथमिक विद्यालय खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रस्ताव के माध्यम से स्वीकृति दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाकर मुख्यमंत्री से विद्यालय स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।


इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जनता के हितों के लिए काम करने के बजाय राजनीति करने और दूसरों के कार्यों का श्रेय लेने में अधिक रुचि है।


कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंवरपाल चेयरमैन ने आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, देशराम सैनी, जोगेंद्र, मगन प्रधान, पवन, शाहपुर ग्राम प्रधान दीपक सैनी, प्रधान चरण सिंह चौहान, ऋषिपाल कश्यप, रमेश प्रधान और आदेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *