शराब के नशे में भिड़े दो पक्ष, 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
सूर्या संदेश,
मंगलौर। त्योहारों के इस दौर में जहां घरों में खुशियों और उत्साह का माहौल है, वहीं छोटी-सी कहासुनी भी कभी-कभी बड़े विवाद का रूप ले लेती है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ाजट्ट गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने भी तूल पकड़ लिया। शराब के नशे में दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को खेड़ाजट्ट गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सभी 11 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया।
हिरासत में लिए गए लोगों में राज सिंह पुत्र राम सिंह, कमलेश पुत्र राकेश, जय कुमार पुत्र अतर सिंह, आशीष पुत्र रमेश, कुलदीर पुत्र अतर सिंह, अरविन्द पुत्र सुखवीर, पंकज पुत्र सुखवीर, राहुल पुत्र सहेन्द्र, विशाल पुत्र सहेन्द्र, अजय पुत्र अनिल और कुलदीप पुत्र अरविन्द शामिल हैं। सभी खेड़ाजट्ट गांव के निवासी हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद मेहरा, कांस्टेबल सुधीर, तेजपाल व सिकन्दर, होमगार्ड मोहित व विकुल तथा पीआरडी जवान राकेश शामिल रहे।
