थाना गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, पहुंचे हवालात

Thana_SIDCUL_Haridwar.jpg

सूर्या संदेश,
हरिद्वार। जिस थाने में फरियाद लेकर लोग पहुंचते हैं, उसी के गेट पर दो व्यक्ति आपस में भिड़ गए। सिडकुल थाने के गेट के सामने दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वे मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। आखिरकार, पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार, 28 अक्टूबर को रावली महदूद निवासी सुदेश कुमार (41) पुत्र फूल सिंह और राकेश कुमार (48) पुत्र पलटू राम थाना सिडकुल के गेट के सामने आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद हंगामा जारी रखने पर दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल कुलदीप डिमरी शामिल रहे।