पर्यावरण संरक्षण की शपथ; गेंडीखात्ता कॉलेज में चला जागरूकता अभियान

NSS_Students_Pledge.jpg

Oplus_131072

सूर्या संदेश,

श्यामपुर/लालढांग। गंगा को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज, गेंडीखात्ता में सोमवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवियों और शिक्षकों ने गंगा की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार और वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार ने विद्यार्थियों को गंगा को प्रदूषण से बचाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा सहित शिक्षक अजय शर्मा, पूर्व एनएसएस प्रभारी सीताराम, प्रकाश देवराड़ी, चेतना, मिश्रा, मीरा डिमरी, पविन्द्र और पर्यटन शिक्षक शहनवाज भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।