हरिद्वार के होटल में देह व्यापार का खुलासा तीन गिरफ्तार
सूर्या संदेश,
हरिद्वार! सिडकुल के होटल युवराज में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार। सिडकुल के होटल युवराज में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से दो अन्य महिलाओं को बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद महिलाओं को पीड़ित बताया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 2 नवंबर को की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला ने किया। पुलिस के अनुसार, होटल में छापेमारी के दौरान तीनों आरोपी देह व्यापार में संलिप्त पाए गए। मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त कार्रवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दीपक डबराल और महिला कांस्टेबल शशिबाला शामिल रहे। वहीं, सिडकुल पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल मनीष ने कार्रवाई में सहयोग किया।
