कुंभ-2027 की यातायात व्यवस्था के लिए उपसमिति गठित,एसएसपी नवनीत सिंह अध्यक्ष

0
IMG-20260902-WA0059


हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए गठित यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह को बनाया गया है। बुधवार को सीसीआर हरिद्वार में उनकी अध्यक्षता में उपसमिति की बैठक हुई।


बैठक में कुंभ के दौरान संभावित यातायात दबाव, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित पैदल मार्गों की समीक्षा करते हुए उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित रखने पर भी विचार किया गया।


उपसमिति संबंधित विभागों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर यातायात प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करेगी। बैठक में प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, रोडवेज, परिवहन, टैक्सी और ऑटो-विक्रम संचालकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ऋषिकेश और नरेंद्रनगर के एसडीएम ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *