हरिद्वार में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र
सूर्या संदेश, समाचार
हरिद्वार । भारी बारिश के अलर्ट के चलते हरिद्वार जिले में 5 सितंबर (शनिवार) को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र एवं बाल हित को देखते हुए इसके आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना जताई है। बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी है।
बंद रखने का आदेश राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश के बावजूद किसी विद्यालय का संचालन किया गया तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

