Oplus_131072
हर खबर से अपडेट रहने के लिए फॉलो करें https://suryasandesh.com/
सूर्या संदेश,समाचार
श्यामपुर/लालढांग। एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की रजिस्ट्री तैयार करने और किसान आईडी बनाने का काम जिले में तेज हो गया है। किसान आईडी में किसान और उसकी खेती से जुड़ी जानकारी दर्ज की जा रही है। इसका उद्देश्य सरकारी कृषि योजनाओं और खेती से जुड़ी सुविधाओं को किसानों तक पहुंचाने में आसानी करना है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 7 सितंबर 2026 को रसूलपुर मीठी बेरी स्थित पंचायत घर में शिविर लगाया जाएगा। सहायक कृषि अधिकारी रतनलाल ने बताया कि इस शिविर में रसूलपुर मीठी बेरी, नालोवाला और पीली पड़ाव के किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी।
अन्य क्षेत्रों के जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी नहीं बनी है, उन्हें अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविर की तारीख और स्थान की जानकारी के लिए संबंधित लेखपाल से संपर्क करना होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर की तारीख निर्धारित होने के बाद वहां के किसानों की फार्मर आईडी भी बनाई जाएगी।
सहायक कृषि अधिकारी रतनलाल ने बताया कि किसान फार्मर आईडी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 90456 15203 पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।
https://suryasandesh.com/

