Oplus_131072
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रुहान चोपड़ा और आरिफ ने बढ़ाया विद्यालय का मान, पांच छात्रों ने किया प्रतिभाग
सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। हरिद्वार में आयोजित खेल महाकुंभ-2026 की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता के दो छात्रों ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। रुहान चोपड़ा ने 65 किलोग्राम और आरिफ ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के रुहान चोपड़ा, आरिफ, सतनाम, सद्दाम और अरशद ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी पांच छात्रों को ट्रैकसूट, जूते, स्पोर्ट्स किट, मोजे और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए व्यायाम शिक्षक अजय शर्मा ने तैयार कराया।

दो छात्रों के पदक जीतने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भानुप्रताप शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और उपलब्धि से विद्यालय के साथ गांव का भी गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर पौड़ी के खेल क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार और हरिद्वार के युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

