ईद मिलादुन्नबी पर श्यामपुर से कलियर रवाना हुई चादर
Oplus_131072
श्यामपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर श्यामपुर से कलियर शरीफ के लिए चादर रवाना की गई। चादर के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

डीजे पर बजती कव्वालियों के बीच अकीदतमंदों ने शांतिपूर्ण माहौल में कलियर शरीफ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान लोगों ने अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।
बताया गया कि श्यामपुर से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हर वर्ष चादर कलियर शरीफ ले जाकर पेश की जाती है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

