सट्टा खेलते राहुल पुलिस के हत्थे चढ़ा, इंद्रानगर तिराहे पर कच्ची शराब के साथ मिला बब्बू
Oplus_131072
सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग।चंडीघाट के श्मशान घाट के पीछे झुग्गी-झोपड़ी में सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा राहुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो राहुल पुत्र अर्जुन राजपूत के पास 860 रुपये, सट्टा पर्ची और पैन डायरी मिली। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के मुताबिक, रविवार को इंद्रानगर जाने वाले रास्ते के तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैण्डीखाता निवासी बब्बू सिंह पुत्र कल्लू सिंह को पकड़ा गया। उसके पास प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर कच्ची शराब मिली। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सट्टे की पर्ची के बाद पुलिस की नजर दूसरी जगह पहुंची तो वहां जरीकेन में कच्ची शराब मिली।

