रचनात्मकता और नवाचार का मंच बना होलिस्टिक एजुकेशन फेयर

0
IMG-20260919-WA0043

समानता फाउंडेशन ने शिक्षा विभाग के सहयोग से कराया आयोजन, 140 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। किसी ने सीखने का आसान तरीका मॉडल में उतारा तो किसी ने शिक्षण को रोचक बनाने के लिए नया प्रयोग सामने रखा। राजकीय इंटर कॉलेज, गेंडीखात्ता में शनिवार को आयोजित तीसरे होलिस्टिक एजुकेशन फेयर (एचईएफ) क्राफ्ट-एड में बच्चों की ऐसी ही रचनात्मक सोच और शिक्षकों के नवाचार देखने को मिले।

समानता फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के संयुक्त आयोजन में लालढांग और श्यामपुर क्लस्टर के शिक्षकों ने बच्चों के साथ तैयार की गई शिक्षण-सहायक सामग्री प्रदर्शित की। मेले में करीब 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


कक्षा की पढ़ाई को किताबों से आगे ले जाने वाले इन प्रयोगों ने मेले को खास बना दिया। बच्चों और शिक्षकों ने अलग-अलग विषयों को सरल और रोचक ढंग से समझाने के लिए तैयार की गई सामग्री प्रदर्शित की। इन मॉडलों में सीखने-सिखाने के नए तरीकों की झलक देखने को मिली।


कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद और समानता फाउंडेशन की सलाहकार मंडल सदस्य मालती की गरिमामयी मौजूदगी रही। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों-शिक्षकों के प्रयासों की जानकारी ली।


करीब 140 प्रतिभागियों की मौजूदगी ने मेले में बच्चों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को भी रेखांकित किया। आयोजन को सफल बनाने में राजकीय इंटर कॉलेज, गेंडीखात्ता के ओम बधानी का विशेष सहयोग रहा।


फेयर का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को अपने रचनात्मक प्रयोग और नवाचार साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *