सड़क पर नियमों को ताक पर रखा तो श्यामपुर पुलिस का शिकंजा तैयार

0
IMG_20260919_195821

Oplus_131072

चंडीघाट बैरियर पर शराब के नशे में कार दौड़ा रहा चालक दबोचा, वाहन सीज


सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर निकलने वालों के लिए श्यामपुर पुलिस की सख्ती की पहली दस्तक चंडीघाट बैरियर पर सुनाई दी। शनिवार को चेकिंग के दौरान शराब के नशे में कार दौड़ा रहा चालक पुलिस की पकड़ में आ गया। मेडिकल जांच में शराब का सेवन तय सीमा से अधिक मिलने पर चालक को हिरासत में लेकर कार सीज कर दी गई।


त्योहारी सीजन को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चेकिंग तेज कराई। इसी दौरान चंडीघाट बैरियर पर कार संख्या यूपी31सीएल-3629 की जांच में चालक अशोक पुत्र सतपाल, निवासी नवलपुर बैराज, बिजनौर, उत्तर प्रदेश शराब के नशे में मिला।


मेडिकल परीक्षण के बाद उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार सीज कर दी गई।
कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कंडारी और कांस्टेबल अनिल रावत शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *