लक्सर में पकड़ा गया पनीर बनाने का खेल 10 कुंतल माल नष्ट

0
IMG-20261014-WA0032

पामोलीन ऑयल और मिल्क पाउडर से बनाया जा रहा था पनीर छापे के बाद इकाई बंद

सूर्या संदेश
लक्सर ! संघीपुर गढ़ी में पनीर बनाने वाली इकाई पर छापे में तीन कुंतल तैयार और छह कुंतल अधबना पनीर मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर और उसे बनाने में इस्तेमाल हो रहा 90 किलो पामोलीन ऑयल नष्ट करा दिया। कुल करीब 10 कुंतल माल नष्ट किया गया। विभाग ने इकाई बंद कराकर उसका खाद्य लाइसेंस भी फिलहाल रोक दिया है।


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उपायुक्त गढ़वाल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने 13 अक्टूबर की आधी रात और 14 अक्टूबर की सुबह छापा मारा। जांच में पनीर बनाने के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर और पामोलीन ऑयल का इस्तेमाल होता मिला। मौके पर तेल के छह भरे टिन, 26 खाली टिन और दूध के पाउडर के 10 खाली बोरे मिले। तेल के दो अन्य टिन भी वहां रखे थे।


विभाग के अनुसार, इस तरह का पनीर बनाने और बेचने पर रोक है। इसके बावजूद इकाई में उत्पादन किया जा रहा था। संचालक ताजिम पुत्र फैयाज, निवासी संघीपुर गढ़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पनीर और तेल के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर की सरकारी प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *