मेगा ड्राइव की सराहना कर ग्राम प्रधान एकता पटेल ने विधिक सेवा प्राधिकरण का जताया आभार

0
IMG-20261023-WA0087

सूर्या संदेश
पथरी। ग्राम पंचायत भक्तनपुर आबिदपुर की ग्राम प्रधान एकता पटेल ने नालसा योजना के तहत संचालित 60 दिवसीय विधिक जागरूकता महा अभियान की सराहना करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को अपने कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी मिली है।

ग्राम प्रधान भक्तनपुर आबिदपुर, एकता पटेल


ग्राम प्रधान ने बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें अपने कानूनी अधिकारों के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि इस जानकारी से उन्हें स्वयं भी लाभ हुआ है और अब वह ग्रामीणों तक कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाने में मदद कर सकती हैं।
ग्राम पंचायत भक्तनपुर आबिदपुर के अंतर्गत ग्राम एकड़ कलां सहित अन्य गांवों में विधिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। एकड़ कलां में आयोजित बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।


शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें संबंधित विभागों की सेवाओं, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्ध सहायता सुविधाओं की जानकारी दी गई। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को विधिक सहायता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *