हरिद्वार में दीपावली पर नहीं बिकेंगे विदेशी पटाखे

IMG_20260826_164724

Oplus_131072

सूर्या संदेश,

हरिद्वार। दीपावली पर हरिद्वार में विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। आतिशबाजी की दुकानें भी प्रशासन की ओर से तय जगहों पर ही लगाई जा सकेंगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए।


सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि बाजार में केवल देशी पटाखे ही बेचे जाएंगे। दुकानों पर पानी, बालू और आग बुझाने के उपकरण रखना जरूरी होगा। पुलिस को समय-समय पर दुकानों की जांच कर इन इंतजामों को देखने के निर्देश दिए गए हैं।


बिजली विभाग को शॉर्ट सर्किट से बचाव और बिजली की सही व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को आग लगने जैसी किसी भी घटना से निपटने के लिए दमकल गाड़ियां तैयार रखने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को अपनी दुकानों पर आपातकालीन नंबर 101, 108 और 112 लिखकर लगाने होंगे।


जल संस्थान को दीपावली पर पानी की सप्लाई ठीक रखने और नलकूप पंप हाउसों पर कर्मचारियों की नियमित तैनाती करने को कहा गया है।