सरकारी दफ्तरों में लोगों की सुविधाओं की होगी जांच, कमी मिली तो दूर होगी

0
IMG-20260924-WA0006


सूर्या संदेश
हरिद्वार। सरकारी दफ्तरों में काम कराने पहुंचने वाले लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसकी अब जांच होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जाकर सुविधाओं को देखा जाएगा और कमी मिलने पर उसे दूर कराया जाएगा।


विकास भवन में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण करने को कहा। अधिकारियों को यह देखने के निर्देश दिए गए कि दफ्तर आने वाले लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं ठीक हैं या नहीं और कहीं कोई परेशानी तो नहीं हो रही।


साफ-सफाई और शौचालयों की व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग शौचालय के साथ दिव्यांगों और बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं, यह भी देखा जाएगा।


जांच के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर कराया जाएगा। यानी सरकारी दफ्तरों में लोगों को जरूरी सुविधाएं सिर्फ कागजों में नहीं, हकीकत में भी मिलें, अब इसकी जिम्मेदारी तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *