सड़कें बदहाल, गेंडीखाता में सफर बेहाल

0
IMG_20260924_152034

Oplus_131072

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। गेंडीखाता में सड़कें अब राह आसान करने के बजाय राह में अड़चन बन गई हैं। होली एंजल स्कूल से पुरानी पानी की टंकी तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं तो बोक्सा बस्ती वाली रोड भी जगह-जगह उखड़ी पड़ी है। इन सड़कों से गुजरते वाहन गड्ढों के बीच रास्ता तलाशते हैं और राहगीर हर कदम संभलकर बढ़ाने को मजबूर हैं।


होली एंजल स्कूल से पुरानी पानी की टंकी तक की सड़क पर कहीं गड्ढा सामने आता है तो कहीं सड़क की परत उखड़ी नजर आती है। बोक्सा बस्ती वाली रोड की तस्वीर भी इससे अलग नहीं है। दोनों सड़कों की खस्ताहाली ने गांव के रोजमर्रा के आवागमन की रफ्तार रोक रखी है।


क्षेत्र पंचायत सदस्य पार्वती देवी ने कहा कि गांव की जनता इन सड़कों बटी रोज आवाजाही करती है, लेकिन गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण बड़ी दिक्कत हो रही है। सड़क की हालत सुधरनी जरूरी है, नहीं तो लोगों की परेशानी यूं ही बनी रहेगी।


ग्रामीण रमेश कोठियाल, मदन सजवाण, उम्मेद सिंह कुमाईं और सुरेश ने कहा कि गड्ढों से बचाकर वाहन निकालना रोज का झंझट बन गया है। सड़क पर सफर करने वाला हर आदमी झटकों के बीच रास्ता पूरा करता है। गड्ढों के बीच सिमटती सड़क और झटकों के बीच गुजरता सफर अब गेंडीखाता की रोज की तस्वीर बन गया है। रास्ता सामने है, मगर राह आसान नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *