एनएसएस स्वयंसेवकों का सम्मान, विद्यार्थियों को सेवा का संदेश

0
IMG_20260924_154345

Oplus_131072

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समाजसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी देने के साथ स्वयंसेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ी जानकारी देते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पीटीए अध्यक्ष जब्बर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ शिक्षक ओम बढ़ानी और अजीत कुमार तथा पूर्व एनएसएस प्रभारी सीताराम ने भी विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों और स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में बताया।


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार ने योजना की गतिविधियों और स्वयंसेवकों के दायित्वों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीटीआई अजय शर्मा, शिक्षक रावत, प्रकाश चंद, विश्वास, पविंद्र और मनोज, शिक्षिकाएं डॉ. शकुन और मीरा डिमरी तथा पर्यटन शिक्षक शाहनाज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *