हरिद्वार में आज से खनन सत्र शुरू, 2026-27 की खनन गतिविधियां शुरू
Oplus_131072
डीएम मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश, हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों का पालन करना होगा
सूर्या संदेश
हरिद्वार। जिले में खनन सत्र 2026-27 बुधवार से शुरू हो गया। एक अक्टूबर से जिले में खनन गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में डीएम मयूर दीक्षित ने 30 सितंबर को आदेश जारी किया था।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को खनन गतिविधियां शुरू करने में किसी तरह की देरी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए एक अक्टूबर से सभी खनन गतिविधियां शुरू कराने को कहा गया है।
खनन गतिविधियों के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), नई दिल्ली के आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को न्यायालय और एनजीटी के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

