झूला पुल आंदोलन में अब छात्र-छात्राओं की एंट्री
स्कूली छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ पहुंचकर पुल की मांग के समर्थन में दिया सांकेतिक धरना
सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग!रसूलपुर में झूला पुल की मांग को लेकर चल रहे धरने में अब स्कूली छात्र-छात्राओं की आवाज भी सुनाई दी। पढ़ाई के लिए स्कूल जाने वाले विद्यार्थी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने पुल निर्माण की मांग को लेकर आवाज बुलंद की और सांकेतिक धरने पर बैठकर अपना समर्थन जताया।

बुधवार को निजी विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं धरना स्थल पहुंचे। पुल की मांग को लेकर चल रही जद्दोजहद में इससे पहले जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अधिवक्ता गण भी समर्थन दे चुके हैं।

मंगलवार से धरना क्रमिक अनशन में बदल गया है। बुधवार को सुरेंद्र रावत और शिव कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। स्कूली छात्र-छात्राओं के धरना स्थल पहुंचने से पुल की मांग को लेकर चल रही मुहिम में अब उनकी आवाज भी शामिल हो चुकी है।

