मेला अस्पताल के आसपास अतिक्रमण हटेगा, कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

0
IMG-20260916-WA0023



अस्पतालों में मरीज-तीमारदारों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, मेला अस्पताल की मरम्मत और साफ-सफाई के भी निर्देश

सूर्या संदेश समाचार
हरिद्वार। इलाज कराने मेला अस्पताल हरिद्वार पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब अतिक्रमण और गंदगी से जूझना नहीं पड़ेगा। अस्पताल के आसपास और सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के साथ ही परिसर व आसपास कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।


उन्होंने अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ जरूरी चिकित्सा उपकरण, दवाएं, रसायन और सर्जिकल सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। मेला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भवन के रंग-रोगन, रेलिंग, जनरेटर, सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन उपकरणों की मरम्मत कराने को कहा गया।


अस्पताल में सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करने के लिए भी एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर और आसपास कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में जिला चिकित्सालय, चैन राय जिला महिला चिकित्सालय और मेला अस्पताल की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की समीक्षा की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *