दोनों वर्गों के फाइनल में नैनीताल-पौड़ी, चारों सेमीफाइनल में जीत

0
IMG_20261008_174410

Oplus_131072

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में अंडर-14 और अंडर-19 के खिताबी मुकाबले तय

सूर्या संदेश
हरिद्वार। खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। नैनीताल और पौड़ी ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।


अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में नैनीताल ने देहरादून को 3-0 और दूसरे में पौड़ी ने चमोली को 2-0 से हराया। अंडर-19 में नैनीताल ने बागेश्वर को 2-0, जबकि पौड़ी ने चम्पावत को 3-0 से शिकस्त दी।


चारों सेमीफाइनल में विजेता टीमों ने विपक्षी टीम को कोई गोल नहीं करने दिया। अब अंडर-14 और अंडर-19, दोनों वर्गों के फाइनल में नैनीताल और पौड़ी आमने-सामने होंगे।
प्रतियोगिता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक और खेल शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *