पथरी में अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, नाबालिग सकुशल बरामद

0
IMG-20261016-WA0041

सूर्या संदेश
पथरी। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पथरी पुलिस ने फुरकान पुत्र अकरम निवासी ग्राम इक्कड़ कलां, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक, इक्कड़ खुर्द निवासी किशोरी के पिता ने 14 अक्टूबर को थाने में शिकायत देकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। इसके बाद 15 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी फुरकान को पकड़ लिया और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *