पथरी में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर और मोबाइल बरामद
Oplus_131072
सूर्या संदेश
पथरी। धनपुरा में दो दोस्तों से मारपीट कर जेवर और मोबाइल लूटने के मामले में पथरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए सभी जेवर और दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
ज्वालापुर निवासी नीरज चौहान अपने दोस्त नवलदीप निवासी कनखल के साथ किसी काम से धनपुरा आए थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दो सोने की अंगूठियां, चांदी की चेन, कड़ा, लॉकेट और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे।
शिकायत मिलने के बाद पथरी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 16 अक्टूबर को लक्सर रोड स्थित रविदास मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार (24) और रितिक (22), निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, तथा विशाल (19), निवासी शाहपुर, थाना पथरी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में एक एटीएम कार्ड भी शामिल है। दोनों पीड़ितों ने बरामद सामान की पहचान कर ली है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

