सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

0
IMG-20260910-WA0071


सूर्या संदेश समाचार
हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर कैशलेस उपचार का लाभ मिले, इसके लिए जनपद में पीएम-राहत योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र दुर्घटना पीड़ितों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।


सीसीआर में गुरुवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य और सूचना विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने अस्पतालों में फ्लेक्स और बैनर के माध्यम से योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटना पीड़ितों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने पर योजना के तहत उपचार का लाभ मिल सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले के संबंधित अस्पतालों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार सुनिश्चित कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए और घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *