प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का स्नेह
श्यामपुर/लालढांग।भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर घर-परिवार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

भाई भी बहनों को हर परिस्थिति में साथ और सुरक्षा का भरोसा दे रहे हैं। मिठाइयों और उपहारों के बीच भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और गहरी हो रही है। बाजारों में भी पर्व को लेकर रौनक बनी हुई है।

