कांगड़ी फ्लाईओवर पर फिर हादसा, एक युवक की मौत; साथी गंभीर

0
IMG_20260826_164838

Oplus_131072


श्यामपुर। कांगड़ी फ्लाईओवर एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। शुक्रवार तड़के करीब 1:26 बजे नजीबाबाद की ओर से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय नीपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार सन्नी उर्फ टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया।


दोनों बिजनौर जिले के नूरपुर, नहटौर के रहने वाले थे और हरिद्वार से अपने घर लौट रहे थे। कांगड़ी फ्लाईओवर पर सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या एचआर02एसी-3514 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। लगातार हादसों के कारण कांगड़ी फ्लाईओवर पर सुरक्षा को लेकर सवाल पहले भी उठते रहे हैं!

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सन्नी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। नीपेन्द्र के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।


नीपेन्द्र पुत्र नरेश सिंह की हादसे में मौत हुई है, जबकि सन्नी उर्फ टीटू पुत्र मुन्ने सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *