बाइक हटाने से शुरू हुआ विवाद, मेले में हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने युवक को पकड़ा

0
IMG-20260828-WA0012


कलियर (हरिद्वार)। उर्स मेले में भीड़ के बीच एक बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे तक पहुंच गया। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को एक युवक को हिरासत में लेना पड़ा। पुलिस के अनुसार, युवक ने बाइक हटाने का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के काम में भी दखल दिया।


मामला 27 अगस्त को कलियर उर्स मेले के खेल-तमाशा ग्राउंड का है। भीड़ अधिक होने के कारण रास्ता खाली कराने के लिए पुलिसकर्मी एक स्प्लेंडर प्लस बाइक को हटवा रहे थे।

इसी दौरान हजाराग्रंट निवासी 31 वर्षीय तालिब ने इसका विरोध किया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान उसने हंगामा किया और आसपास मौजूद जायरीनों के साथ भी अनुचित व्यवहार किया।


स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तालिब को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने और पुलिस के काम में बाधा डालने के मामले में वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।


पुलिस टीम में कांस्टेबल गुलबहार और कांस्टेबल राजेश देवली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *