रसूलपुर पुल पर अब आश्वासन नहीं, निर्माण की तारीख का इंतजार

0

स्टील गार्डर पुल की लागत का प्रस्ताव तैयार, इसी माह शासन को भेजी जाएगी फाइल;…


स्टील गार्डर पुल की लागत का प्रस्ताव तैयार, इसी माह शासन को भेजी जाएगी फाइल; चौथे दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

सूर्या संदेश समाचार  श्यामपुर/लालढांग । रसूलपुर आर्यनगर में चार दिन से जारी धरने में मंगलवार को एक कदम आगे बढ़ने की तस्वीर जरूर दिखी, लेकिन धरना खत्म होने की नौबत नहीं आई। प्रशासन ने झूला पुल की जगह स्टील गार्डर पुल बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी दी, वहीं ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि अब उनकी नजर आश्वासन पर नहीं, पुल का काम जमीन पर शुरू होने पर है।

धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करते उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा


धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा ने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार झूला पुल के स्थान पर हल्के वाहनों के आवागमन के लिए स्टील गार्डर पुल का प्राकलन तैयार किया जा रहा है।

भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वन विभाग की ओर से क्लियरेंस भी मिल चुकी है। इसी माह के अंत तक फाइल शासन को भेजी जाएगी।


जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन पोखरियाल ने कहा कि जिला प्रशासन और शासन जनहित में मामले का त्वरित निस्तारण करते हुए पुल का निर्माण शुरू कराएं। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीण स्वतः धरना समाप्त कर देंगे।


धरना स्थल पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, जेई अतुल राणा समेत विभागीय अमला भी पहुंचा।


धरने में कमलेश द्विवेदी, माया देवी, दीपक जखमोला, ऋषिपाल, परमेश्वरी देवी, आलोक द्विवेदी, पंकज चमोली, ओमप्रकाश, परमजीत, पुष्पा देवी, केशव दत्त उप्रेती समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *