शांतरशाह में दुकान के अंदर युवक को मारी गोली, नकाबपोश हमलावरों ने की हत्या : तलाश में जुटी पुलिस
Oplus_131072
सूर्या संदेश समाचार
हरिद्वार! बहादराबाद के शांतरशाह गांव में सोमवार शाम मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में बैठे युवक को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम शांतरशाह निवासी हैप्पी पुत्र राजकुमार (25) की गांव में मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार शाम करीब 7:10 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मुंह पर सफेद कपड़ा लपेटकर दुकान में पहुंचे और हैप्पी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सूर्य देव अस्पताल, शांतरशाह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भेज दिया है। वारदात के बाद हमलावरों की तलाश में जनपदभर में सघन चेकिंग कराई जा रही है।


