श्यामपुर-सजनपुर में राम बारात का जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन
Oplus_131072
सूर्या संदेश
श्यामपुर-लालढांग। भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच निकली बारात और स्वागत में बरसते फूल। श्यामपुर में श्रीराम बारात के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। श्रीरामलीला मैदान से शुरू हुई बारात श्यामपुर के प्रमुख चौराहों से होते हुए नजदीकी गांव सजनपुर पहुंची। यहां भी ग्रामीणों ने बारात का स्वागत किया। गांवों का भ्रमण करने के बाद बारात वापस श्रीरामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

बारात के दौरान डीजे पर रामभजन बजते रहे। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे और ग्रामीणों ने जगह-जगह बारात का अभिनंदन किया। श्यामपुर और सजनपुर में बारात के स्वागत के दौरान धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
श्रीरामलीला कमेटी श्यामपुर के अध्यक्ष पंकज चौहान और कोषाध्यक्ष गौतम चौहान के साथ प्रवेंद्र, शुभम शर्मा, भानु, उदय भान सिंह चौहान, राकेश चौहान और विक्रम चौहान सहित अन्य लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।

