गाजीवाली में कांग्रेस पर बरसे यतीश्वरानंद, कहा—दलितों को सम्मान नहीं दे पाई पार्टी

0
IMG_20260907_191010

Oplus_131072

कांग्रेस की नीतियों के विरोध में ग्रामीणों के साथ धरने के लिए रवाना हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

सूर्या संदेश, समाचार
श्यामपुर/लालढांग । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस पर दलित समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने में विश्वास रखती है। वह गाजीवाली स्थित आश्रम से ग्रामीणों के साथ कांग्रेस की नीतियों के विरोध में प्रस्तावित धरने के लिए रवाना हुए।


इससे पहले ग्रामीणों ने गांव में बारातघर के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर उनका आभार जताया। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि बारातघर बनने से मांगलिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी।


ग्रामीणों ने कुछ गलियों में रात के समय प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की समस्या भी रखी। यतीश्वरानंद ने 15 दिन के भीतर लाइट लगवाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *