पीएम आवास में बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 419 अपात्रों के कटेंगे नाम

0
IMG_20260826_164838

Oplus_131072


हरिद्वार,। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची को लेकर हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच में अब तक 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जिनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर पात्रता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपात्र परिवारों को सूची से हटाने के साथ छूटे हुए पात्र परिवारों को योजना में शामिल करना है।


18 अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों और शिकायतों में जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 2,282 आपत्तियां मिली थीं। इनमें से 943 का निस्तारण हो चुका है, जबकि 1,340 आपत्तियों की जांच अभी जारी है।


जांच के दौरान पूर्व सर्वेक्षण में छूटे पात्र परिवारों और किसी कारण से सूची से बाहर हुए पात्र परिवारों को भी दोबारा जांच के बाद सूचीबद्ध किया जा रहा है।


मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आवास स्वीकृत होने से पहले यदि कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। यानी आने वाले दिनों में पात्रता जांच के बाद सूची में और बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *