हरिद्वार में चार ओवरलोड वाहन सीज, पांच बसों के चालान
Oplus_131072
सूर्या संदेश
हरिद्वार। त्योहारों से पहले परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार को जमालपुर कलां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार ओवरलोड वाहन सीज किए गए, जबकि 25 वाहनों के चालान किए गए। सीज वाहनों में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में हुई जांच में परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाली पांच बसें भी पकड़ी गईं। इनके चालान किए गए।

नेहा झा ने बताया कि त्योहारों के दौरान वाहनों की जांच जारी रहेगी। ओवरलोडिंग और परमिट के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्य संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/
