हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं के बीच पहुंचा नंदी
Oplus_131072
सूर्या संदेश
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर रविवार शाम गंगा आरती के दौरान एक नंदी श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गया। उसे घाट पर दौड़ता देख श्रद्धालु अपनी जगह से हटने लगे।
मौके पर मौजूद स्काउट एंड गाइड के कर्मचारियों ने स्थिति संभाली। काफी मशक्कत के बाद नंदी को घाट से बाहर किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

सोमवार को घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, हालांकि सूर्या संदेश इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद गंगा घाटों से आवारा पशुओं को हटाकर आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
