हरिद्वार में जाम से राहत के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव
डिवाइडर कटों पर बैरिकेडिंग, सड़क पर सवारी बैठाने वाले ऑटो-विक्रम के चालान; ई-रिक्शा पर रोक का प्रस्ताव
सूर्या संदेश
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास जाम कम करने के लिए डिवाइडर कटों पर बैरिकेडिंग की गई है। सड़क पर सवारियां बैठाने और उतारने वाले ऑटो-विक्रम के चालान किए जा रहे हैं। देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक तक ई-रिक्शा पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी है, लेकिन इस संबंध में अभी आदेश जारी नहीं हुआ है।
रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 और गेट नंबर 6 के बीच डिवाइडर कटों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि वाहन अनावश्यक यू-टर्न न लें और गलत दिशा में न चलें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान के लिए चार कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के अनुसार, रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 से वाहनों के प्रवेश और गेट नंबर 6 से निकास की व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया गया है।
📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्य संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/
