हरिद्वार में एलईडी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Oplus_131072
सूर्या संदेश
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में डिलीवरी के लिए छोटे हाथी वाहन में रखी सैमसंग एलईडी चोरी करने के आरोपी अजय बिटौलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई एलईडी बरामद हुई है।
ज्वालापुर के सराय निवासी रघुबीर ने 19 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि जगजीतपुर स्थित पीठ पुलिया के पास उनके वाहन से एलईडी चोरी हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 20 अक्टूबर को अजय बिटौलिया पुत्र हुकमचंद, निवासी पीठ बाजार, जगजीतपुर, कनखल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा कांस्टेबल प्रलव चौहान और रणबीर सिंह शामिल रहे।
