श्यामपुर में राम-रावण युद्ध का मंचन, शाम 7:08 बजे हुआ रावण दहन

0
IMG_20261020_195512

Oplus_131072

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। विजयदशमी पर श्यामपुर में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का प्रतीकात्मक मंचन किया। बाल कलाकारों ने युद्ध कौशल और अभिनय के जरिए रामायण के प्रसंग को साकार किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।


रावण का पुतला दहन से पहले मैदान में राम और रावण की सेनाएं आमने-सामने आईं। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रीराम की सेना आगे बढ़ती नजर आई, वहीं रावण की सेना ने भी पूरे उत्साह के साथ युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।

विजयदशमी के अवसर पर श्यामपुर में दशहरा पर्व

प्रतीकात्मक अस्त्र-शस्त्र और युद्ध की मुद्राओं के बीच दोनों पक्षों के कलाकारों ने अपनी भूमिकाएं निभाईं। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर नन्हे कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।


विजयदशमी के अवसर पर लालढांग में भी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी रावण के पुतले का दहन कर दशहरे की परंपरा निभाई गई।

विजयदशमी के अवसर पर लालढांग में धू धू कर जलता रावण का पुतला


श्यामपुर में प्रतीकात्मक युद्ध के मंचन के बाद शाम करीब 7:08 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। दोनों स्थानों पर हुए आयोजनों के साथ विजयदशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश प्रमुखता से सामने आया।


कार्यक्रम स्थल और इसके आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली श्यामपुर पुलिस भी मुस्तैद नजर आई!


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्य संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *