हाईवे पर डिवाइडर पार करते समय फिसली बाइक, युवक घायल

0
IMG_20260829_180222

Oplus_131072


श्यामपुर। चंडीघाट चौकी से कुछ दूरी आगे शनिवार को हरिद्वार से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही बाइक अचानक डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांठ, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी शिवम (20) पुत्र महेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक चंडीघाट चौकी से कुछ दूरी आगे निकलने के बाद युवक ने अचानक बाइक मोड़ दी। इसके बाद वह हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को पार कर दूसरी ओर हरिद्वार जाने वाली लेन में लौटने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बाइक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क पर फिसल गई।


हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *