श्यामपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गेंडीखात्ता मैं सघन सत्यापन अभियान से सुगबुगाहट
श्यामपुर/लालढांग! कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने और सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की विशेष टीम ने रविवार को गेंडीखात्ता क्षेत्र में अचानक दस्तक दी! क्षेत्र में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल द्वारा यह औचक कार्रवाई अमल में लाई गई!
अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, संदिग्ध ठिकानों और किराए के मकान में जाकर वहां रह रहे बाहरी प्रवासियों के पहचान पत्रों की गहनता से पड़ताल की!
इस दौरान पुलिस टीम ने कई लोगों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों को खंगाला! इस विशेष कार्रवाई की पुष्टि स्वयं कोतवाली प्रभारी श्यामपुर नितेश शर्मा ने की है!
इस सघन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 परिवारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई सहित 170 प्रवासी, किराएदारों का सत्यापन किया पूरा किया! पुलिस की इस पारित सक्रियता से क्षेत्र में कानून का पालन और अधिक कड़ाई के साथ कायम कराने की सुगबुगाहट तेज हो गई है!

