श्यामपुर पुलिस ने देहरादून से पकड़ा एनडीपीएस केस में तलाशा जा रहा आरोपी

0
IMG_20261025_140335

Oplus_131072

सूर्या संदेश

श्यामपुर/लालढांग। हरिद्वार के श्यामपुर थाने में दर्ज मादक पदार्थों से जुड़े मामले में पुलिस ने देहरादून निवासी जयराज को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2020 के इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। जयराज को देहरादून के चुखुवाला इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।


जयराज (27) पुत्र स्वर्गीय भगवान दास, चुखुवाला का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा आठ और 21 के तहत मामला दर्ज है। श्यामपुर पुलिस ने उसकी तलाश के दौरान जानकारी जुटाई और देहरादून पहुंचकर गिरफ्तारी की। पुलिस टीम में एएसआई दरम्यान सिंह और कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *