किरायेदार रखने से पहले कराएं पुलिस सत्यापन, लापरवाही पड़ सकती है भारी

0
IMG-20261025-WA0056

सूर्या संदेश

श्यामपुर/लालढांग। किरायेदारों का पुलिस सत्यापन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने से भी जुड़ा है। इसी के मद्देनजर श्यामपुर पुलिस क्षेत्र में किरायेदारों के साथ बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का भी लगातार सत्यापन कर रही है। पुलिस मकान मालिकों को अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए जागरूक भी कर रही है।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में चल रहे अभियान का मकसद आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। सत्यापन के जरिए पुलिस को क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जानकारी मिलती है, जो किसी संदिग्ध गतिविधि की जांच में मददगार हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *