आर्यनगर में शिव मंदिर निर्माण का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

0
IMG-20261026-WA0038

सूर्या संदेश,
श्यामपुर/लालढांग। गाजीवाली के नाम से पहचाने जाने वाले आर्यनगर में बनने वाले भव्य शिव मंदिर के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बनने वाले मंदिर के निर्माण की शुरुआत होने पर ग्रामीणों में खुशी है।


मंदिर बनने से स्थानीय लोगों को पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए गांव में ही जगह मिल सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से शिव मंदिर की जरूरत महसूस की जा रही थी। मंदिर बनने से गांव में धार्मिक आयोजनों को भी बढ़ावा मिलेगा।


इस मौके पर गाजीवाली के ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी और श्यामपुर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने गांव की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर निर्माण में सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम में महावीर, होरी लाल, कपिल, अतर पाल, प्रमोद पाल और मोहित सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *